SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    नीमराना नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ और ईएसआई की मांग को लेकर विधायक ललित यादव को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    नीमराना। नगरपालिका नीमराना के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुंडावर विधायक ललित यादव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान, निर्धारित वेतन राशि तथा पीएफ एवं ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

    कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और निर्धारित वेतन राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति के समय उन्हें प्रतिमाह 10,200 रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया गया था, जबकि वर्तमान में उन्हें मात्र 7,800 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके वेतन से भविष्य निधि (पीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) संबंधी नियमों का भी समुचित पालन नहीं किया जा रहा, जिससे वे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

    सफाई कर्मचारियों ने विधायक को अवगत कराया कि वे नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने श्रम के अनुरूप सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वेतन का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, निर्धारित वेतन राशि दी जाए तथा पीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाओं का लाभ तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाए।

    इस अवसर पर विधायक ललित यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

     

    ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।

    Click here to Read more
    Prev Article
    नीमराना: होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के गार्ड सुभाष सेन की हत्या | Murder Case | Breaking News

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment