SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    महाराणा प्रताप जयंती पर तिजारा की लुहार बस्ती में गूंजा वीरता का जयघोष

    4 days ago

    तिजारा के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित लुहार बस्ती में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मेघवाल समाज के अध्यक्ष श्री शोभाराम जी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्राइवेट गाड़ी यूनियन के सभी चालक एवं मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।

    वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें, जय महाराणा प्रताप और जय मेवाड़ के जयघोष गूंजते रहे।

    रिपोर्टर : विनय कुमार भारद्वाज स्थान : तिजारा

    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंडावर हत्याकांड: जमीनी विवाद में युवक की मौत | पुलिस से गुहार के बाद भी नहीं बची जान
    Next Article
    खानपुर मेवान ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी को मिली बड़ी राहत, सरकारी पहल से परिवार की चिंता हुई कम

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment