SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    “जाओ, करो बहिष्कार”…! विधायक के कथित जवाब से भड़का महेंद्रगढ़, 20 गांवों के लोगों ने कहा—“जिसने बनाया है, वही गिराएगा”

    1 month ago

    “जाओ, करो बहिष्कार”…! विधायक के कथित जवाब से भड़का महेंद्रगढ़, 20 गांवों के लोगों ने कहा—“जिसने बनाया है, वही गिराएगा” अंडरपास की मांग लेकर पहुंचे ग्रामीणों का छलका आक्रोश | “वोट हमने दिया, चंडीगढ़ हमने भेजा, अब हमारे लिए समय नहीं?” महेंद्रगढ़। यह महज एक अंडरपास की मांग नहीं है। यह उस पीड़ा की आवाज है, जो चुनाव के समय सबसे आगे खड़ी जनता महसूस कर रही है। यह उन कार्यकर्ताओं की नाराजगी है, जिन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगे। यह उन मतदाताओं का सवाल है, जिन्होंने भरोसा करके अपने जनप्रतिनिधि को चंडीगढ़ तक पहुंचाया। लेकिन महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जो घटनाक्रम सामने आया, उसने इस भरोसे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। आस-पड़ोस के करीब 20 गांवों के प्रतिनिधि और ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर एकजुट होकर पहुंचे। उनकी उम्मीद थी कि क्षेत्र के विधायक कंवर सिंह यादव उनकी बात सुनेंगे, समय देंगे और समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, जब विधायक से फोन पर संपर्क किया गया तो कथित तौर पर जवाब मिला—“अभी समय नहीं है।” और यहीं से नाराजगी ने आक्रोश का रूप लेना शुरू कर दिया। “600 आदमी चक्कर काट रहे हैं… इन्होंने ही आपको वोट दिया था” सभा में मौजूद लोगों का दर्द शब्दों में फूट पड़ा— “विधायक जी, ये 600 आदमी चक्कर काट रहे हैं। इन्होंने ही आपको वोट दिया था। हमने ही आपके लिए प्रयास किया था। घर-घर जाकर वोट मांगा था। इसी जनता जनार्दन ने आपको चंडीगढ़ भेजा था। आज हमारे लिए आपके पास समय नहीं है?” यह सवाल केवल उन सैकड़ों लोगों का नहीं था जो मौके पर मौजूद थे। यह सवाल उन तमाम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का था, जिन्हें चुनाव के बाद अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंचने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। फिर गूंजा एक ऐसा वाक्य, जिसने आग में घी का काम किया ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में विधायक मौके पर पहुंचे और बातचीत के दौरान जिस तरीके से बात हुई, उससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि विधायक की ओर से कथित तौर
    Click here to Read more
    Prev Article
    📢 रक्षाबंधन पर दो संतों के अलग-अलग विचार, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment