SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    खानपुर मेवान ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी को मिली बड़ी राहत, सरकारी पहल से परिवार की चिंता हुई कम

    2 days ago

    खैरथल-तिजारा के उपखण्ड किशनगढ़बास स्थित ग्राम पंचायत खानपुर मेवान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एक परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर के दौरान ग्राम निवासी अरस्तून पत्नी ऐजाज खान को उनके आवासीय भूखंड का पट्टा प्रदान किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया। लाभार्थी ने बताया कि उनकी पुत्री के विवाह की तैयारियों के लिए ऋण की आवश्यकता थी, लेकिन आवासीय भूखंड का पट्टा नहीं होने के कारण प्रक्रिया में बाधा आ रही थी। ग्राम पंचायत में आवेदन के बाद ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उन्हें पट्टा उपलब्ध कराया गया। पट्टा मिलने के बाद लाभार्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें ऋण लेने में आसानी होगी और पुत्री के विवाह की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकेंगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है तथा लोगों को योजनाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान में प्रभावी साबित हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप जयंती पर तिजारा की लुहार बस्ती में गूंजा वीरता का जयघोष
    Next Article
    राजीनामा के बाद भी SDM के चक्कर | पीड़ित बस्तीराम ने लगाई गुहार | Neemrana Case

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment