SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #लखीमपुर_खीरी #गोला_गोकर्णनाथ #बांकेगंज एसबीएम डिग्री कॉलेज मार्ग हुआ बदहाल: 3 किमी का सफर बना राहगीरों के लिए मुसीबत, छात्रों ने उठाई निर्माण की मांग

    2 months ago

    लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)
    ब्यूरो रिपोर्ट: संजय कुमार राठौर

    विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय के समीप से एसबीएम डिग्री कॉलेज होते हुए रमतलिया, दुलारेपुर और निपनिया को गोला रोड से जोड़ने वाला लगभग 3 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और खासकर छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    इसी मार्ग पर स्थित एसबीएम डिग्री कॉलेज में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं, लेकिन उखड़ी हुई गिट्टियां और बड़े-बड़े गड्ढे उनके सफर को जोखिम भरा बना रहे हैं। बरसात के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है, जब पानी भरने से गड्ढे दिखाई तक नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं।

    कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि यह सड़क जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। डामर उखड़ जाने से अब केवल पत्थर ही नजर आते हैं। ग्रामीणों, छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने प्रशासन से इस मार्ग के शीघ्र नवीनीकरण की मांग की है, क्योंकि यह सड़क कई गांवों को गोला मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

    अब देखने वाली बात यह है कि जिला पंचायत और संबंधित विभाग इस बदहाल मार्ग की सुध कब लेते हैं, या फिर छात्रों और ग्रामीणों को यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #SBMDegreeCollege #खस्ताहाल_सड़क #छात्र_समस्या #जनहित_मुद्दा #RoadCondition #UttarPradeshNews #LakhimpurKheriNews #EducationNews #DistrictPanchayat #Development 

    Click here to Read more
    Prev Article
    बानसूर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का दौरा | भूपसेड़ा सोलर प्लांट का निरीक्षण
    Next Article
    #लखीमपुर_खीरी जिला अस्पताल ओयल में बड़ी लापरवाही, मौत का ‘जाल’ बने नाले के टूटे पत्थर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment