SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #सोडावास विद्यालय मार्ग पर जलभराव से बच्चों का निकलना हुआ दूभर, कीचड़ में गिरकर हो रहे घायल

    2 months ago

    ग्राम पंचायत जालावास के मनेठी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात व जलभराव के कारण सड़क पर लगातार कीचड़ जमा रहता है, जिससे स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

    सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मिश्रा ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर हर समय पानी भरा रहता है। कई बार दुपहिया वाहन फिसलने से हादसे हो चुके हैं और स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही नाली व सड़क सुधार का कार्य नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #जलभराव #स्कूलमार्ग #बच्चोंकीसुरक्षा #ग्रामपंचायतजालावास #मनेठी #स्थानीयसमस्या #विकास #प्रशासन

    Click here to Read more
    Prev Article
    #अलवर #पाण्डुपोल सरिस्का टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में पाण्डुपोल हनुमान मंदिर जाते समय वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 5 वाहनों पर कुल ₹3100 का जुर्माना लगाया।
    Next Article
    #बहरोड़ लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा मंगलवार को राधा कृष्ण गौ उपचार शाला, कुंड रोड मांचल में भव्य गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment