SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #लखीमपुर_खीरी जिला अस्पताल ओयल में बड़ी लापरवाही, मौत का ‘जाल’ बने नाले के टूटे पत्थर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    2 months ago

    स्क्रिप्ट/ब्यूरो: संजय कुमार राठौर
    लोकेशन: लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

    जिला अस्पताल ओयल के मुख्य गेट के पास नाले पर लगे पत्थर टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जो अब मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गए हैं। दिन-रात इसी रास्ते से एंबुलेंस, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, आए दिन बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आज भी एक कार का पहिया गड्ढे में फंस गया, जिसे बाहर निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अस्पताल मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    जिला अस्पताल में 24 घंटे आपात सेवाएं संचालित होती हैं। यदि किसी एंबुलेंस का पहिया इन गड्ढों में फंस गया तो मरीज की जान पर बन सकती है। लोगों ने जिलाधिकारी और सीएमओ से मांग की है कि टूटे पत्थरों को हटाकर तत्काल स्लैब डालकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले समाधान हो सके।

    क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #LakhimpurKheri #OelHospital #DistrictHospital #BreakingNews #PublicSafety #HospitalNegligence #UttarPradesh 

    Click here to Read more
    Prev Article
    #लखीमपुर_खीरी #गोला_गोकर्णनाथ #बांकेगंज एसबीएम डिग्री कॉलेज मार्ग हुआ बदहाल: 3 किमी का सफर बना राहगीरों के लिए मुसीबत, छात्रों ने उठाई निर्माण की मांग
    Next Article
    LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य, केएल राहुल ने जड़ा तूफानी शतक

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment