SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    तीन महीने से लापता किशोरी तान्या मिश्रा, ब्राह्मण समाज ने पुलिस को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

    2 months ago

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर से 24 अक्टूबर 2025 को लापता हुई किशोरी तान्या मिश्रा का तीन महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश में जुटा परिवार रो-रोकर बेहाल है। पीड़ित परिजनों की अपील पर ब्राह्मण समाज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले 10 जनवरी को बैठक की, फिर 12 जनवरी को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और आज थाने पहुंचकर जांच अधिकारी से सीधे बातचीत की। ब्राह्मण समाज ने पुलिस को साफ अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 दिनों के भीतर तान्या मिश्रा का कोई पता नहीं चलता या उसकी सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो थाना ट्रांस यमुना का घेराव किया जाएगा और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। परिवार की एक ही मांग है कि उनकी मासूम बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। #AgraNews #TanyaMishra #MissingGirl #BrahminSamaj #TransYamuna #UPNews #CrimeNews #GirlMissing #PoliceAlert #BreakingNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य, केएल राहुल ने जड़ा तूफानी शतक
    Next Article
    बाबरिया में जमीनी विवाद बना फायरिंग की वजह, युवक के पैर में लगी गोली

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment