SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ द्वारा “एक कदम्ब पशु कल्याण की ओर” अभियान के अंतर्गत कुंड रोड स्थित राधा-कृष्ण उपचार गौशाला में विशेष गौ-सेवा एवं दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    2 months ago

    #बहरोड़

    संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर गौमाता की सेवा के लिए विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के निदेशक बबरीक अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान 50 किलोग्राम दलिया, 30 किलोग्राम नमक, 100 किलोग्राम बाजरा, डेढ़ क्विंटल गुड़, 5 किलोग्राम सूखी मेथी, रोटियां तथा लगभग 20 क्विंटल हरी सब्जियां (पालक, मेथी, गाजर, मूली, टमाटर, आलू) गौशाला को भेंट की गईं।

    उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल धार्मिक कार्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों से भी जुड़ी हुई है। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा और संतुलन को बढ़ावा देते हैं।

    संस्था के सचिव दिव्यम अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा कार्य में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का सक्रिय सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वहीं संस्था की सदस्य इंदु शर्मा ने अपनी माताजी की स्मृति में श्रद्धा-सेवा स्वरूप विशेष योगदान दिया।

    कार्यक्रम के अंत में कदम्ब फाउंडेशन की ओर से मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, स्काउट एवं गाइड के बच्चे व पदाधिकारी, राधा-कृष्ण गौशाला के सेवाभावी कार्यकर्ता, प्रबंधन एवं सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सामूहिक प्रयासों से यह गौ-सेवा कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बना।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #KadambFoundation #GaushalaSeva #GauMata #MakarSankranti #Bahrod #Alwar #RajasthanNews #SocialWork #Humanity #CowProtection

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा मंगलवार को राधा कृष्ण गौ उपचार शाला, कुंड रोड मांचल में भव्य गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    Next Article
    मैगलगंज में करंट का कहर | हाईटेंशन लाइन से मौत, गन्ने के खेत में आग

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment