SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #पावटा_कोटपूतली सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन शुरू, समय पर सत्यापन नहीं कराया तो पेंशन रुकेगी

    2 months ago

    पावटा/कोटपूतली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पावटा के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गैंदालाल ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत सभी पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। यह सत्यापन वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवश्यक है।
     
    ब्लॉक स्तर पर वर्तमान स्थिति के अनुसार पावटा ग्रामीण क्षेत्र में कुल 22,402 पेंशनर्स लाभान्वित हो रहे हैं, जिनमें से 18,104 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जबकि 4,298 पेंशनर्स का सत्यापन अभी शेष है। वहीं शहरी क्षेत्र (नगरपालिका) में कुल 4,448 पेंशनर्स में से 3,460 का सत्यापन पूरा हो चुका है और 988 पेंशनर्स का सत्यापन लंबित है।
     
    अधिकारी ने बताया कि पेंशनर्स निम्न माध्यमों से निःशुल्क सत्यापन करा सकते हैं—
    ▪️ निकटतम ई–मित्र कियोस्क पर अंगुली की छाप द्वारा
    ▪️ विभागीय मोबाइल ऐप से घर बैठे फेस कैप्चर द्वारा
    ▪️ पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी कार्यालय में पीपीओ से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP द्वारा
    ▪️ पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से
     
    विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशन भुगतान रोक दिया जाएगा। अतः सभी पेंशनर्स से अपील है कि वे शीघ्र अपना वार्षिक सत्यापन अवश्य कराएं।
     
    रिपोर्ट: शशिकांत शर्मा
     
    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल
     
    #INDIA100NEWS #Paota #KotputliBehror #SocialSecurityPension #PensionVerification #RajasthanNews #PublicWelfare #SeniorCitizen #DivyangPension #WidowPension
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरबर में ओवरलोड गन्ना ट्रक फटा, बड़ा हादसा टला | Lakhimpur Kheri
    Next Article
    काशीनगर में तड़के कार चोरी की कोशिश नाकाम, अलार्म ने चोरों को भगाया

    Related राष्ट्रीय समाचार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment