SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #अलवर अलवर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।

    2 months ago

    खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर 10.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
     
    गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र चरणदास, निवासी चाँदनीबाग थाना क्षेत्र, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कॉल और ऑनलाइन माध्यम से खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।
     
    मामले की शिकायत मिलने के बाद अलवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
     
    अलवर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या “डिजिटल अरेस्ट” जैसी धमकियों से सावधान रहें और तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
     
    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल
     
    #INDIA100NEWS #India100News #AlwarNews #CyberCrime #DigitalArrest #CBIImposter #OnlineFraud #CyberPolice #RajasthanPolice #Haryana #Panipat #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews
    Click here to Read more
    Prev Article
    🔴 बड़ी खबर: अलवर में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद! ⚖️
    Next Article
    #रेवाड़ी (हरियाणा) रेवाड़ी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment