SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #अलवर गेमिंग यूट्यूबर बनने का जुनून 15 वर्षीय मासूम को कर्नाटक से अलवर ले आया, पुलिस की सूझबूझ से पिता से मिला बच्चा

    3 months ago

     

    सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पहचान बनाने का सपना एक 15 वर्षीय नाबालिग को कर्नाटक से सैकड़ों किलोमीटर दूर अलवर तक ले आया। गेमिंग यूट्यूबर बनने की चाह में दसवीं कक्षा का छात्र अश्विक बिना परिजनों को बताए घर से निकल पड़ा और अलवर जिले के बानसूर में एक यूट्यूबर से मिलने पहुंच गया। समय रहते पुलिस और परिजनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बच्चा सकुशल अपने पिता से मिल गया।

    जानकारी के अनुसार, अश्विक शनिवार को कर्नाटक से अकेले यात्रा कर अलवर पहुंचा। बस स्टैंड पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। घबराए परिजनों ने तुरंत कर्नाटक में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद Karnataka Police ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चे की लोकेशन अलवर में ट्रेस की और अलवर पहुंचकर Alwar Sadar Police से संपर्क किया।

    सदर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सहयोग किया। कर्नाटक पुलिस अधिकारी प्रकाश ने बताया कि अलवर सदर थाना पुलिस की मदद से बच्चे को सुरक्षित उसके पिता से मिलवाया गया। सदर थाने में पिता–पुत्र के मिलन का दृश्य बेहद भावुक रहा।

    पुलिस ने बच्चे को समझाइश दी, वहीं परिजनों ने अन्य अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #AlwarNews #RajasthanNews #Karnataka #MissingChild #ChildSafety #YouTubeInfluence #OnlineSafety #SadarPolice #PoliceAlertness #PositiveNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    चारागाह भूमि बचाने RIICO कार्यालय पहुंचे बिचपुरी ग्रामीण | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    #बहरोड़ केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव मंगलवार दोपहर होटल हाईवे एक्सप्रेस पर रुके।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment