SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ एक तरफ #अरावली_बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन के जरिए अरावली का सीना बेरहमी से छलनी किया जा रहा है।

    3 months ago

    #बहरोड़

    एक तरफ #अरावली_बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन के जरिए अरावली का सीना बेरहमी से छलनी किया जा रहा है। बहरोड़ क्षेत्र के नालोता गांव में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि वहां एक पूरा पहाड़ ही साफ कर दिया गया, अब सिर्फ एक छोटा-सा ठूंठ ही बचा है।

    यही नहीं, बनहड, निमोहर और जखराना इलाकों में भी लगातार ब्लास्टिंग के धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूरी मांढन बेल्ट के भीतर सरेआम पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थानों के सामने से गुजर रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब कुछ मौन नजर आ रहा है।

    सूत्रों के अनुसार इन अवैध पत्थरों की जबरदस्त डिमांड हरियाणा के कुंड क्षेत्र में है, जहां स्लेट पत्थर का बड़ा उद्योग संचालित हो रहा है। सवाल यह है कि जब अरावली को बचाने की बात की जा रही है, तो फिर खुलेआम चल रहे इस अवैध खनन पर रोक क्यों नहीं लग पा रही?

    क्या जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं, या फिर अवैध खनन माफिया के आगे सिस्टम बेबस है?

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #AravaliBachao #IllegalMining #AravaliHills #BehrorNews #Nalota #MandhanBelt #MiningMafia #EnvironmentalCrime #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews 

    Click here to Read more
    Prev Article
    नीमराना हाईवे पर 18 चक्का ट्रक नाले में गिरा | बड़ा हादसा टला
    Next Article
    #बहरोड़ गुंती गांव के पास तीन बड़े वाहनों की जोरदार टक्कर, कंटेनर चालक केबिन में फंसा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment