SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ दिल्ली पुलिस के जवान का अपहरण, 80 हजार की ऑनलाइन वसूली—सदर थाना क्षेत्र में सनसनी

    3 months ago

    सदर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान का अपहरण कर आरोपियों ने जबरन ₹80,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सोरवा निवासी हेमंत कुमार पुत्र दिनेश यादव, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, ने बताया कि गुरुवार को वे बाइक से गांव बड़डू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने रास्ता रोक लिया। कार में सवार बिक्रम निम्भोर और संजू ने जबरन उन्हें कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। सदर थानाधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार, आरोपियों ने धमकाते हुए पैसों की मांग की। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने हवासिंह के खाते में ₹80,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए। मुक्त होने के बाद पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल #INDIA100NEWS #BreakingNews #BehrorNews #RajasthanNews #CrimeNews #Kidnapping #OnlineFraud #DelhiPolice #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटपूतली में भव्य कलश यात्रा | श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    #रेवाड़ी10 माह की मासूम से जघन्य वारदात, अस्पताल पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष—कहा: ऐसे आरोपी को चौराहे पर मिलनी चाहिए सख्त सजा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment