SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का जनसंवाद—विकास रथ यात्रा के ज़रिए सरकार की उपलब्धियां जनता तक

    3 months ago

    बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. जसवंत यादव द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस से सीधा संवाद किया गया। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रही विकास रथ यात्रा के तहत सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में जैनपुरवास, गुर्जरवास और नांगलिया गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। विधायक डॉ. यादव ने कहा कि बीते दो वर्षों में राजस्थान ने ठोस प्रगति की है, किसानों की स्थिति मजबूत हुई है और क्षेत्र में रोजगार व निवेश के नए अवसर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विज़न और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने राजस्थान को विकास की नई पहचान दी है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और बहरोड़ को एक बेहतरीन रूप से विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, एसडीएम रामकिशोर मीणा, विधानसभा प्रभारी सजन मिश्रा, सरोज बस्तीराम प्रधान, सीताराम यादव, राजेश फौजी (मंडल अध्यक्ष बर्डोद), शिवचरण गुरूजी, संजय मीर, रामफल गुर्जर सरपंच, अनिल बोहरा, ईश्वर गुर्जर, मन्नू सैनी, सुभाष यादव, नरेंद्र यादव, कर्मवीर यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल #INDIA100NEWS #BehrorNews #RajasthanNews #VikasRathYatra #BJP #DevelopmentWorks #DoubleEngineGovernment #PublicDialogue #JanSamvad
    Click here to Read more
    Prev Article
    #रेवाड़ी10 माह की मासूम से जघन्य वारदात, अस्पताल पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष—कहा: ऐसे आरोपी को चौराहे पर मिलनी चाहिए सख्त सजा
    Next Article
    घने कोहरे में रॉन्ग साइड वाहन का कहर | बाइक सवार युवक की मौत | अछनेरा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment