SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बानसूर बानसूर में 132 जीएसएस पर करंट से विद्युत कर्मी झुलसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

    2 months ago

    बानसूर कस्बे के हरसौरा रोड स्थित 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन (GSS) पर कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी यार्ड में लाइट लगाने का काम कर रहा था। अचानक तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

    घायल कर्मी की पहचान ठेकेदार सोनू यादव, निवासी माजरा रावत के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #BansurNews #RajasthanNews #132GSS #BijliVibhag #AccidentNews #ElectricShock #JaipurRefer #BreakingNews #LocalNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    #कोटपूतली कांग्रेस का सांकेतिक उपवास लगातार जारी, नगर परिषद पार्क में जुटे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता
    Next Article
    बानसूर रोटी बैंक के संचालक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर आरसी यादव का उनके मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए नेपाल में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment