SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    जगनेर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

    3 months ago

    जगनेर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित ब्लॉक संसाधन केंद्र जगनेर पर आज राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी श्री जगत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कुल 88 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर चयन समिति द्वारा 10 छात्र-छात्राओं को क्विज एवं मॉडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। 🏆 प्रतियोगिता परिणाम: प्रथम स्थान: छुटकी (पिता – संजय कुमार), उच्च प्राथमिक विद्यालय नौनी द्वितीय स्थान: नैतिक – उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरैठा अमित – पूर्व माध्यमिक विद्यालय करहकी कंपोजिट तृतीय स्थान: जिया – पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसर्रा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्वल्पाहार एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एआरपी सोनू सिंह, राहुल कुमार, यशपाल सिंह, आदित्य शरण, शिवकुमार बंसल, शिवराज सिंह, कामता प्रसाद, मनोज कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजीव कुमार, नीलम, रागिनी राजपूत, कीर्ति शर्मा, भारत सिंह, अनीता ओला, शिवप्रताप सिंह सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रिपोर्टर- शशिकांत शर्मा जगनेर #जगनेर #राष्ट्रीय_आविष्कार_अभियान #विज्ञान_प्रतियोगिता #ब्लॉक_स्तरीय_प्रतियोगिता #छात्र_प्रतिभा #शिक्षा_समाचार #शैक्षिक_गतिविधि #सरकारी_विद्यालय #बाल_वैज्ञानिक #नवाचार #EducationNews #ScienceCompetition #India100News
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान | History Created | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    ठाकुर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सुभासपा जिलाध्यक्ष के बयान से मचा बवाल | INDIA 100 NEWS

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment