SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #किडनी_गायब | इलाज के नाम पर मासूम की किडनी निकालने का सनसनीखेज आरोप, पिता ने 7 डॉक्टरों समेत 15 लोगों पर कराया केस दर्ज

    3 months ago

    #डीग
    #किडनी_गायब | इलाज के नाम पर मासूम की किडनी निकालने का सनसनीखेज आरोप, पिता ने 7 डॉक्टरों समेत 15 लोगों पर कराया केस दर्ज

    डीग जिले से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्चे की एक किडनी निकाल ली गई।

    पीड़ित पिता भीम सिंह, निवासी कैथवाड़ा, पहाड़ी (डीग) ने बताया कि 28 मई 2024 को उसने अपने बेटे मयंक को पेट दर्द की शिकायत पर कान्ता देवी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अकबरपुर (मथुरा, यूपी) में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने पेट में गांठ बताकर ऑपरेशन की सलाह दी और 30 मई को सर्जरी की गई। 4 जून को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    फरवरी 2025 में जब बच्चे को दोबारा पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे अलवर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच में सामने आया कि बच्चे की एक किडनी मौजूद ही नहीं है। इसके बाद बच्चे को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भी एक किडनी न होने की पुष्टि की।

    भीम सिंह का आरोप है कि मथुरा के अस्पताल में डॉक्टरों ने गांठ निकालने के बहाने उसके मासूम की किडनी निकाल ली। जब उसने अस्पताल प्रशासन से सवाल किए तो उसे डराया-धमकाया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्याय की आस में वह मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली।

    आखिरकार पीड़ित पिता ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिए डॉ. श्याम बिहारी शर्मा, समर्थ, आशिष, निश्चेतना, दीपक अग्रवाल, शालिनी, पुष्पेंद्र सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

    सब्जी की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले भीम सिंह ने बताया कि उसके ढाई साल का बेटा और एक साल की बेटी है। इस घटना के बाद वह मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है।

    यह मामला न केवल चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाता है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #Deg #Mathura #MedicalNegligence #KidneyMissing #HospitalScam #JusticeForChild #HealthSystem #CrimeNews 

    Click here to Read more
    Prev Article
    नीमराणा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग 🔥 | लाखों का नुकसान | Breaking News
    Next Article
    बहरोड़ के विकास और युवाओं पर सीधी बात | Dr. Mohit Jaswant Yadav | INDIA 100 NEWS

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment