SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #कोटपूतली_बहरोड़ 🚨 ड्रग्स माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 504 ग्राम MDMA बरामद 🚨

    3 months ago

    जिला कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि बहरोड़ थाना पुलिस, बहरोड़ सदर थाना पुलिस और ए.टी.एस. (ATS) की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

    संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 504 ग्राम एम.डी.एम.ए. (MDMA) बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विदेशी ड्रग्स सप्लायर नाइजीरियन नागरिक कॉलिन्स सैमसन ऑसीमेन उर्फ जॉन भी शामिल है। आरोपी को पूछताछ के लिए पीसी रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चैन से जुड़े बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #India100News #INDIA100NEWS #KotputliBehrorPolice #BehrorPolice #ATS #DrugFreeIndia #MDMADrugs #DrugMafia #CrimeNews #RajasthanPolice #PoliceAction #BreakingNews 

    Click here to Read more
    Prev Article
    #अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के मोहल्ला खारबास से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
    Next Article
    #रेवाड़ी एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment