SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    कोटपूतली | जयसिंह गौशाला में कार्यकारिणी चुनाव के दौरान हंगामा

    3 months ago

    कोटपूतली | जयसिंह गौशाला में कार्यकारिणी चुनाव के दौरान हंगामा कोटपूतली में स्थित जयसिंह गौशाला में रविवार को कार्यकारिणी चुनाव के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पूर्व पार्षद तारापूतली अपने समर्थकों और कुछ युवकों के साथ गौशाला पहुंचे। उन्होंने चुनाव से पहले गोवंश के उपचार के लिए अलग उपचार शाला और एम्बुलेंस की व्यवस्था की मांग रखी। पुलिस द्वारा युवकों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने की हिदायत देने पर माहौल और बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान तारापूतली ने अचानक अपने ऊपर डीजल डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। डीजल डालने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू में लिया और तुरंत राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से करीब 14 युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। तारापूतली और उनके समर्थकों का आरोप है कि पहले चुनाव टाले जाने के समय गौशाला कमेटी ने चुनाव से पूर्व उपचार शाला और एम्बुलेंस की व्यवस्था का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया। #Kotputli #JaysinghGaushala #GaushalaElection #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #TaraPutli #PoliceAction #PublicIssue #CowProtection
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहरोड़ के विकास और युवाओं पर सीधी बात | Dr. Mohit Jaswant Yadav | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    #बानसूर जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment