SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #खमरिया #धौरहरा #लखीमपुरखीरी #उत्तरप्रदेश तेंदुए का तांडव: 6 ग्रामीण लहूलुहान, शोर मचाने पर सेमल के पेड़ पर चढ़ा खूंखार शिकारी, इलाके में दहशत

    2 months ago

    संवाददाता: संजय कुमार राठौर

    लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा रेंज अंतर्गत दिलावलपुर और समैसा गांव के बीच बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 6 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया गया है।

    घायलों में हरिशंकर, सुशील, मनोज, राम प्रसाद, गणेशदत्त और ओंकार शामिल हैं। ग्रामीणों के शोर-शराबे और साहसिक प्रयास के बाद तेंदुआ पास ही स्थित एक ऊंचे सेमल के पेड़ पर चढ़ गया, जहां वह अब भी डेरा डाले हुए है।

    सूचना मिलते ही वन विभाग और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और तेंदुए के नजदीक न जाने की अपील की जा रही है। रेस्क्यू के लिए पिंजरा और जाल मंगवाने की तैयारी की जा रही है।

    जंगल से सटे इस इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #LeopardAttack #LakhimpurKheriNews #UPNews #ForestDepartment #WildlifeAlert #BreakingNews #HindiNews #RuralNews 

    Click here to Read more
    Prev Article
    बानसूर में स्कूल बस–पिकअप की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल, बच्चे सुरक्षित | Alwar News
    Next Article
    #मोहम्मदी #लखीमपुरखीरी भाजपा विधायक व दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मोहम्मदी कोतवाली में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment