SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #खैरथल खैरथल में बड़ा सड़क हादसा, कार खुले नाले में गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

    3 months ago

    खैरथल शहर में किशनगढ़ बास रोड पर बिजली घर के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    कार में पति, पत्नी और बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुले नाले और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण इस तरह के हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और नाले को कवर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #Khairthal #RoadAccident #CarAccident #KishangarhBasRoad #LocalNews #BreakingNews #RoadSafety #PublicSafety

    Click here to Read more
    Prev Article
    #भिवाड़ी अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
    Next Article
    अरावली बचाओ पदयात्रा: नीमराना से कांग्रेस कार्यकर्ता अलवर रवाना

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment