SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #लखीमपुरखीरी सीडीओ और एसपी ने संभाला मोर्चा, ‘थाना समाधान दिवस’ में फरियादियों की सुनीं समस्याएं; मौके पर निस्तारण के निर्देश

    2 months ago

    स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर
    स्थान: लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

    लखीमपुर खीरी में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से सदर कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। जमीन विवाद, पारिवारिक कलह एवं राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण तय समय सीमा में हो, ताकि पीड़ितों को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही, जिन मामलों में उच्च स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र रिपोर्ट के साथ भेजने के निर्देश भी दिए गए।

    जनपद के सभी सर्किलों में क्षेत्राधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मौजूद रहे और समाधान प्रक्रिया की निगरानी की। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी से फरियादियों में न्याय को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #ThanaSamadhanDiwas #LakhimpurKheriNews #UPPolice #CDO #SPAction #PublicGrievance #LawAndOrder

    Click here to Read more
    Prev Article
    #पावटा #कोटपूतली_बहरोड़ घने कोहरे के चलते पावटा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।
    Next Article
    #नारनौल नारनौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment