SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #मुंडावर 20 वर्षीय युवती की कॉम्प्लेक्स में बेरहमी से हत्या, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

    3 months ago

    मुंडावर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर—थाना के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार, मृतका अपनी छोटी बहन के साथ किसी डॉक्यूमेंट कार्य के लिए मुंडावर आई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक महेंद्रगढ़ जिले के दोंगड़ा गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने युवती का अपहरण कर उसे कॉम्प्लेक्स के पीछे बने एक कमरे में ले जाकर किसी विवाद के दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी सामान्य रूप से कॉम्प्लेक्स के बाहर दुकानों के पास खड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने उसके कपड़ों और हाथों पर खून के धब्बे देखकर जब संदेह जताया और पूछताछ की, तो आरोपी ने खुलेआम हत्या की बात कबूल कर ली। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम में देरी को लेकर नाराज़गी जताते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें समझाते हुए बताया कि एफएसएल टीम की जांच प्रक्रिया के चलते समय लग रहा है। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। #India100News #BreakingNews #CrimeUpdate #RajasthanNews #Mahendragarh #MurderCase #FSLReport #PoliceAction
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश की 10 बड़ी खबरें | आज सुबह की Top 10 Breaking News | India 100 News
    Next Article
    चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा का सड़क दुर्घटना में निधन अटेली–कनीना नगर पालिका के दो बार चेयरमैन रह चुके राजेंद्र सिंह

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment