SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #मुंडावर #पीपली के गांव पीपली में शराब गोदाम पर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    4 months ago

    मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव पीपली में स्थित शराब गोदाम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी नरेन्द्र उर्फ नर्स, निवासी कालूका को पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी और महंगी शराब की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के तहत पेट्रोल छिड़ककर गोदाम में आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लग सके। #INDIA100NEWS #Peepli #Mundawar #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction #BreakingUpdate
    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ में अवैध बिजली कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    #भिवाड़ी पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment