SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #नारनौल पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान की आड़ में ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    3 months ago

    नारनौल में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुमन फ्यूल पेट्रोल पंप, नारनौल के प्रोपराइटर विकास कुमार की शिकायत के आधार पर की गई।

    पीड़ित विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर धोखाधड़ी की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

    गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार और मनोज निवासी #कोरियावास, आदित्य निवासी #मुंडियाखेड़ा, युवराज निवासी #सलूणी और जतिन निवासी #मंडलाना शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #India100News #NarnaulNews #CyberCrime #OnlineFraud #PetrolPumpFraud #CyberPolice #HaryanaNews #BreakingNews #TazaKhabar #LocalNews #CrimeNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ नांगल चौधरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बहरोड़ निवासी युवक की मौत
    Next Article
    लाइव शो में बदतमीजी! प्रांजल दहिया का करारा जवाब 🔥

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment