SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    नारनौल शहर में मंगलवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थार गाड़ी में सवार युवकों ने एक पार्क के पास खड़े युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी।

    2 months ago

    यह वारदात मोहल्ला #सलामपुरा स्थित राधा कृष्ण पार्क के नजदीक हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार में सवार युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग से लोगों में भारी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग को दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #NarnaulNews #Salampura #CrimeNews #FiringIncident #HaryanaNews #PoliceAction #LawAndOrder #BreakingNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    #खाटूश्यामजी बड़ी कामयाबी: पुलिस की सतर्कता से चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    #कोटा श्मशान घाट से 15 दिनों में तीसरी बार अस्थियां गायब, पुलिस के हाथ खाली

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment