SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का पलटवार, जयपुर में BJP के खिलाफ प्रदर्शन

    3 months ago

    नेशनल हेराल्ड मामले में 16 दिसंबर को आए अदालत के फ़ैसले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोर्ट के निर्णय ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना और झूठे आरोपों पर आधारित था। कांग्रेस के अनुसार, इस प्रकरण के जरिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने की साज़िश रची गई। वर्षों तक मीडिया ट्रायल और मनगढ़ंत आरोपों के जरिए देश की जनता को गुमराह किया गया, लेकिन अब न्यायालय के फ़ैसले ने सच को सामने ला दिया है। इसी को लेकर आज जयपुर में राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कथित षड्यंत्र और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन न्यायपालिका ने निष्पक्षता के साथ सच का साथ दिया है। #NationalHeraldCase #Congress #SoniaGandhi #RahulGandhi #JaipurNews #RajasthanCongress #BJP #PoliticalNews #India100News Indian National Congress - Rajasthan Rajasthan Youth Congress Rajasthan Police
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठाकुर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सुभासपा जिलाध्यक्ष के बयान से मचा बवाल | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    Agra Breaking | कोहरे के कहर से आगरा-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा | कई घायल

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment