SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    पिण्डवाड़ा में ही रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली, सांसद के खिलाफ नारेबाजी की

    3 months ago

    सिरोही।सिरोही जिले में रेलवे जंक्शन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सड़कों पर उतर आया। पिण्डवाड़ा में ही रेलवे जंक्शन बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने विशाल वाहन रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।रैली पिण्डवाड़ा से शुरू होकर सिरोही शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। सैकड़ों वाहनों और बड़ी संख्या में आमजन ने रैली में भाग लेकर पिण्डवाड़ा में ही जंक्शन बनाए जाने की मांग दोहराई।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2016–17 में रेलवे जंक्शन के लिए पिण्डवाड़ा नगर का सर्वे किया जा चुका है, इसके बावजूद राजनीतिक दबाव और प्रभावशाली लोगों के इशारे पर जंक्शन को स्वरूपगंज शिफ्ट करने की कथित साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।रैली के दौरान जालोर–सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सांसद पर स्वरूपगंज के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाते हुए “हाय-हाय” के नारे लगाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जनभावनाओं के विपरीत निर्णय थोपने की कोशिश की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पिण्डवाड़ा भौगोलिक, सामाजिक और व्यवसायिक दृष्टि से रेलवे जंक्शन के लिए अधिक उपयुक्त है तथा पूर्व में हुए सर्वे को नजरअंदाज करना अन्यायपूर्ण होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटपूतली में विधिक जागरूकता अभियान | मौलिक अधिकार व कर्तव्य की जानकारी
    Next Article
    🚨 नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप — बिना सूचना अंतिम संस्कार से बढ़ा शक

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment