SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #प्रागपुरा 🚨 प्रागपुरा थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार 🚨

    3 months ago

    कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में प्रागपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार जिलेभर में मनचलों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी अभियान के तहत पुलिस थाना प्रागपुरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नारायणपुर मोड़ स्थित प्रागपुरा बड़ी पुलिया के पास से रुपेश सिंह (19) पुत्र उत्तम सिंह राजपूत निवासी प्रागपुरा को दबोचा, वहीं पावटा मुख्य स्टैंड के पास छोटी पुलिया से प्रकाश (30) पुत्र सुंडाराम मीणा निवासी टोरडा-गुजरान को गिरफ्तार किया गया।

    प्रागपुरा थाना प्रभारी सीआई भजनाराम ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मनचलों की हरकत या सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है और आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #KotputliBehror #PragpuraPolice #RajasthanPolice #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeControl #PublicSafety #PoliceAlert 

    Click here to Read more
    Prev Article
    #रेवाड़ी #SP_रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में #रेवाड़ी_पुलिस का ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ लगातार जारी है।
    Next Article
    #झुंझुनूं बड़ी खबर | पुलिस की बड़ी सफलता

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment