SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #रेवाड़ी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 30.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    2 months ago

    हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, गत वर्ष बीएमजी सिटी, रेवाड़ी निवासी एक महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर यह ठगी की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गुजरात से पकड़ा गया।

    गिरफ्तार आरोपी:

    • डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह, निवासी गांव नवावास चौपड़, जिला साबरकांठा (गुजरात)

    • ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी, निवासी गांव ठाकोरवास छबलिया, जिला महसाना (गुजरात)

    साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन निवेश/ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी व सत्यापन अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से दूर रहें।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #Rewari #CyberCrime #OnlineTradingFraud #CyberPolice #FraudAlert #DigitalSafety #LawAndOrder #HaryanaPolice

    Click here to Read more
    Prev Article
    #रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में थाना धारूहेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
    Next Article
    आगरा में घर के अंदर महिला की संदिग्ध हत्या | पति हिरासत में | Breaking News

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment