SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्र का अपहरण, बेरहमी से मारपीट; CCTV में कैद हुई वारदात

    3 months ago

    नारनौल शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार युवकों ने एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

    मोहल्ला पुरानी सराय निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा वासुदेव सैनी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। रोज की तरह वह स्कूल से घर लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार कुछ युवक आए और उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर जबरन बाइक पर बैठाकर शहर से बाहर खेतों की ओर ले गए।

    खेतों में ले जाकर आरोपियों ने छात्र के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान किसी राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

    इस मामले में शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि युवक ने पुलिस को अपहरण और मारपीट की पूरी जानकारी दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

     

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन स्टॉक पर कसा शिकंजा
    Next Article
    अलवर में दबंगों का आतंक! रंजिश में युवकों पर हमला, पुलिस मौन

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment