SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ मां जिलाणी मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित

    2 months ago

    बहरोड़ कस्बे के मां जिलाणी मंदिर परिसर में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर सर्व हिन्दू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 25 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन मां जिलाणी मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

    बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष सुनील यादव, सचिव सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष ईश्वर यादव को दायित्व सौंपा गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और समाज के अनुसार अन्य सदस्यों का भी मनोनयन किया गया, ताकि सम्मेलन को व्यापक जनसमर्थन के साथ सफल बनाया जा सके।

    बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सम्मेलन को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और हिन्दू समाज के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #बहरोड़ #मां_जिलाणी_मंदिर #विराट_हिन्दू_सम्मेलन #सर्व_हिन्दू_समाज #हिन्दू_सम्मेलन #धार्मिक_समाचार #राजस्थान_समाचार

    Click here to Read more
    Prev Article
    सी.डी.टी. तिजारा एवं थाना तिजारा की संयुक्त टीम ने वांछित व इनामी बदमाशों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाइप चोरी गैंग के ₹2000 के इनामी बदमाश शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
    Next Article
    #बहरोड़। विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी से 15 फरवरी तक संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शिव मंदिर भगवाड़ी कलां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment