SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़। विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी से 15 फरवरी तक संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शिव मंदिर भगवाड़ी कलां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    2 months ago

    #बहरोड़। विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी से 15 फरवरी तक संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शिव मंदिर भगवाड़ी कलां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
    इस बैठक में गुवाना, भगवाड़ी कलां, भगवाड़ी खुर्द, करेली एवं बालपुरा गांवों से लगभग 70–80 प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।

    बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जगदीश ने की, जबकि संचालन मनोज यादव (जिला कारवां) एवं प्रोफेसर जसवंत सिंह यादव (दिल्ली विश्वविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
    बैठक में सर्वसम्मति से 25 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए महाराजा कॉलेज ग्राउंड, भगवाड़ी कलां को आयोजन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया।

    एडवोकेट वेदपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की तैयारी और व्यवस्थाओं के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें सुरेंद्र सिंह को सचिव तथा कपिल को सह-सचिव चुना गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी एडवोकेट हनुमान यादव ने निभाई।

    कार्यकर्ता कृष्ण यादव ने बताया कि बैठक में खंड प्रमुख हेमंत, हरलाल, जगदीश, विजयपाल, बाबूलाल पंच, केदार सिंह, संवलराम, सुबे सिंह, दिनेश पंच, राजपाल, अशोक, सुभाष, राजाराम जी, बालपुरा के दिनेश पंच, लीलाराम सहित अनेक कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #ViratHinduSammelan #HinduConference #BhagwadiKalan #Behror #RajasthanNews #SamajikSangathan #HinduSamaj #JanSabha #DeshKiKhabar

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ मां जिलाणी मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित
    Next Article
    #सोडावास जरूरतमंदों को कंबल वितरण, सेवा-संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment