SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर का पहला असर, जनजीवन प्रभावित

    3 months ago

    #बहरोड़ (सुनिल जालिन्द्रा)। क्षेत्र में रविवार सुबह इस मौसम में पहली बार घने कोहरे और शीतलहर का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह के समय फवारों के रूप में ओस की बूंदें गिरीं, जिससे वातावरण में ठंडक और नमी बढ़ गई।

    घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बढ़ती ठंड के चलते लोग सुबह-सुबह सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। मौसम में अचानक आई ठंडक से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और लोग छतों व खुले स्थानों पर धूप सेंकते दिखे, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से हावी हो गई, जिससे कंपकंपी बढ़ गई।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #Bahrod #बहरोड़_समाचार #कोहरा #शीतलहर #मौसम_अपडेट #ठंड #जनजीवन #Winter #ColdWave #Fog

    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी के दौरान हैड कांस्टेबल रजनीश चाहर शहीद
    Next Article
    #बहरोड़ विश्व ध्यान दिवस पर योग शिविर का आयोजन

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment