SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ विश्व ध्यान दिवस पर योग शिविर का आयोजन

    3 months ago

    विश्व ध्यान दिवस के पावन अवसर पर बहरोड़ में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी योगाचार्य विद्यारत्न शास्त्री ने योग व ध्यान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को अनेक योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया।

    योग शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, मंडूकासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, पद्मासन, ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन, भुजंगासन, धनुरासन के साथ-साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम जप, हास्य योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

    योगाचार्य विद्यारत्न शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया प्रतिस्पर्धा, अशांति और युद्ध के दौर से गुजर रही है, वहीं एक युद्ध मनुष्य के भीतर भी चलता रहता है—विचारों की उथल-पुथल, तनाव और अवसाद के रूप में। ऐसे में ध्यान योग व्यक्ति को मानसिक शांति, एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक है। हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया ध्यान योग आज भी जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का सर्वोत्तम मार्ग है।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योग अभ्यास करते हुए नियमित योग व ध्यान करने का संकल्प लिया और विश्व शांति की कामना की।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #बहरोड़ #विश्व_ध्यान_दिवस #योग_शिविर #पंतजलि_योग #ध्यान_योग #स्वस्थ_जीवन #मानसिक_शांति #योग_भारत #HealthNews #Wellness 

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर का पहला असर, जनजीवन प्रभावित
    Next Article
    #बहरोड़ | विशाल रक्तदान शिविर में 190 यूनिट रक्त संग्रह

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment