SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ | विशाल रक्तदान शिविर में 190 यूनिट रक्त संग्रह

    3 months ago

    लायन्स क्लब बहरोड़, रेजोनेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं आर के जी के रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बहरोड़ में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सहभागिता और मानवीय सेवा की मिसाल देखने को मिली।

    शिविर के मुख्य अतिथि नीमराना इंडस्ट्रीज अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्य रुक्मिणी कौशिक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक रेई यामामोतो, सलाहकार नोबुयूकी तौरिकाई, महाप्रबंधक काटसूहिको यानो, मानव संसाधन महाप्रबंधक संजय राणा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    शिविर में गाइडों, एनएसएस, आईएलआईएस, टीपीआर, एसीआई, आशिमोरी, यूनिचार्म, काई इंडिया, एआरबीआई, वाईटेक, स्नेक इंडिया, टोकाई रबर सहित करीब एक दर्जन उद्योगों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
    शिविर संयोजक लायन मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 190 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    लायन्स क्लब से जोन चेयरमैन लायन के.पी. यादव, सचिव लायन महेश पारिक, लायन अमन यादव, गिल्लू राम चौधरी, रामपाल कुमावत, ब्रजराज सिंह चौहान, दीवान सिंह सहित अनेक सदस्यों ने सेवाएं दीं।
    शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #India100News #BloodDonationCamp #BahrorNews #SocialService #LionsClub #HealthAwareness #WomenEmpowerment #VoluntaryBloodDonation #CommunityService

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़ विश्व ध्यान दिवस पर योग शिविर का आयोजन
    Next Article
    महीनों से टूटा सर्किल चौराहा | RECO एरिया में भारी लापरवाही! | INDIA 100 NEWS

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment