SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    Breaking News - 14 Dec 2025

    3 months ago

    राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोटपूतली स्थित राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी की प्रेसवार्ता हंगामेदार हो गई। प्रेसवार्ता के शुरुआती लगभग तीन मिनट में प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्र वाचन कर उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद जब स्थानीय पत्रकारों ने विकास के दावों की धरातलीय हकीकत, अधूरी योजनाओं और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल पूछे, तो माहौल गर्मा गया। सवालों से असहज नजर आए मंत्री चौधरी पत्रकारों से उलझते दिखाई दिए। इस दौरान बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव मंत्री का बचाव करते हुए बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन पत्रकारों के तीखे सवाल लगातार जारी रहे। स्थिति और तनावपूर्ण होती देख प्रभारी मंत्री अचानक प्रेसवार्ता छोड़कर चले गए। मंत्री के इस रवैये को लेकर पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली, वहीं कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोटपूतली में जिला प्रभारी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस विवादों में
    Next Article
    निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 715 मरीजों की जांच, 95 का चयन ऑपरेशन हेतु

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment