SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 715 मरीजों की जांच, 95 का चयन ऑपरेशन हेतु

    3 months ago

    निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 715 मरीजों की जांच, 95 का चयन ऑपरेशन हेतु

    माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज के सानिध्य में शनिवार सुबह 9 बजे से एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मिश्री देवी हॉस्पिटल के तत्वाधान में किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

    शिविर के दौरान कुल 715 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। जांच के उपरांत 95 मरीजों को निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका ऑपरेशन मिश्री देवी हॉस्पिटल में पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।

    शिविर में मिश्री देवी हॉस्पिटल की टीम से डॉ. बालाजी, विजय यादव, योगेश यादव, सुरेन्द्र, अजय, अशोक, कुलदीप, प्रवीण, अभिषेक सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सराहनीय सेवाएं दीं।

    इस अवसर पर माजरी धाम महंत सुमित गिरी महाराज सहित गोपीचंद, बलदेव, किशनलाल, निहाल सिंह, जगदीश जोशी, मदन मास्टर, अमरसिंह मास्टर, सुरजभान मास्टर, राजेन्द्र फौजी, सतपाल जांगिड़, महावीर सूबेदार, नित्यानंद पीटीआई, राजेन्द्र प्रिंसिपल, जयराम मास्टर, अरुण यादव वार्डन, जनक सिंह पूर्व पार्षद समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने इस निःशुल्क नेत्र शिविर की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

    INDIA 100 NEWS
    सच के साथ, हर खबर के साथ।

     

    #INDIA100NEWS #India100News #India100NewsRajasthan
    #Behror #BehrorNews #FreeEyeCamp #EyeCheckupCamp
    #MedicalCamp #HealthCamp #MishriDeviHospital
    #DrVirendraYadav #MajriDham #SocialService
    #RajasthanNews #HealthNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    Breaking News - 14 Dec 2025
    Next Article
    फ्रेंड्स कॉलोनी नीमराना में रक्तदान शिविर | गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने का संकल्प

    Related राष्ट्रीय समाचार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment