SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #कोटपूतली_बहरोड़ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

    2 months ago

    INDIA 100 NEWS | कोटपूतली-बहरोड़ | 5 जनवरी

    जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, जनसुनवाई एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, तथा बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा सहित अन्य आधारभूत सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।

    🇮🇳 गणतंत्र दिवस–2026: पूर्व तैयारियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश

    26 जनवरी, गणतंत्र दिवस–2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दायित्व आवंटित किए गए। जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, कोटपूतली में आयोजित होगा। नगर परिषद को टेंट, स्टेज, बैठक, साउंड सिस्टम सहित समस्त व्यवस्थाएं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम, तहसीलदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को परेड व मार्च-पास्ट की सुनियोजित रूपरेखा तैयार करने को कहा गया।

    इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा में मैरिट प्राप्त विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों के सम्मान प्रस्ताव 21 जनवरी तक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति को भेजे जाएं।

    🎶 सांस्कृतिक संध्या व सुरक्षा व्यवस्था

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन समिति को निर्देश दिए गए कि प्रस्तुतियां देशभक्ति एवं शिक्षाप्रद हों। अतिरिक्त कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक द्वारों व सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी और विशेष सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एम्बुलेंस, चिकित्सा दल व जीवनरक्षक दवाओं के साथ स्थल पर तैनाती के निर्देश दिए गए। वीरांगनाओं को सम्मानपूर्वक लाने-ले जाने तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया।

    बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, एसडीएम रामवतार मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #RepublicDay2026 #गणतंत्रदिवस #KotputliBehror #DistrictAdministration #WeeklyReview #PublicServices #CivicFacilities #HonourCeremony #CulturalProgram

    Click here to Read more
    Prev Article
    नीमराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल व हरियाणा नंबर बोलेरो जब्त 🚨
    Next Article
    निघासन रोड पर ओवरलोड ट्रक पलटा | बाल-बाल बचीं कई जानें | Lakhimpur Kheri

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment