SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    नीमराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी पिस्टल व हरियाणा नंबर बोलेरो जब्त 🚨

    2 months ago

    नीमराना पुलिस ने गांव #रोड़वाल में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही हरियाणा नंबर की एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ बाबा निवासी गांव देवास, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा), अंकित कुमार उर्फ शूटर निवासी गांव रोड़वाल तथा मनोज उर्फ लहरी निवासी गांव रोड़वाल के रूप में हुई है।
    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया और अवैध हथियारों के साथ वाहन जब्त कर लिया।

    नीमराना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #नीमराना_पुलिस #रोड़वाल #फायरिंग_मामला #पुलिस_कार्रवाई #अवैध_हथियार #Bolero_जब्त #अपराध_पर_प्रहार #RajasthanPolice #LawAndOrder

    Click here to Read more
    Prev Article
    #कोटपूतली_बहरोड़ जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, 5-5 हजार के दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार
    Next Article
    #कोटपूतली_बहरोड़ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment