SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #लखीमपुरखीरी #उत्तरप्रदेश लखीमपुर खीरी में इंसाफ की चौपाल: महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सुनी 121 पीड़ित महिलाओं की फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    2 months ago

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

    लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा विशेष महिला जनसुनवाई “इंसाफ की चौपाल” का आयोजन किया गया। इस मैराथन जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद और महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 121 मामलों की सुनवाई की गई।

    इनमें 46 नए प्रकरणों पर सीधे सुनवाई हुई, जबकि 75 लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय की गई। सुजीता कुमारी ने साफ शब्दों में कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जनसुनवाई के दौरान डीपीओ लवकुश भार्गव, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी, काउंसलर कय्यूम जरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों में मौके पर ही काउंसलिंग कर समाधान निकाला गया, जबकि गंभीर मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    इस पहल से पीड़ित महिलाओं में न्याय को लेकर नया विश्वास जगा है और यह संदेश भी गया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर

     

    #INDIA100NEWS #SujitaKumari #MahilaAayog #InsaafKiChaupal #WomenSafety #JusticeForWomen #LakhimpurKheriNews #UttarPradeshNews #DomesticViolence #FIR #OneStopCenter 

    Click here to Read more
    Prev Article
    #मोहम्मदी #लखीमपुरखीरी भाजपा विधायक व दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मोहम्मदी कोतवाली में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    #पावटा #कोटपूतली पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, कोटपूतली को जाम से दिलाने की मांग

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment