SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #पावटा #कोटपूतली पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, कोटपूतली को जाम से दिलाने की मांग

    2 months ago

    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा क्षेत्र से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तीन बड़े निर्माण कार्यों की मांग की है।

    उन्होंने पत्र में बानसूर मोड़ पर एक फ्लाईओवर, शहरी क्षेत्र में पुराने फ्लाईओवर के पास टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक अंडरपास तथा बीडीएम जिला अस्पताल के सामने मरीजों के सुगम आवागमन के लिए एक अंडरपास निर्माण की आवश्यकता बताई है।

    पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि वर्तमान में कोटपूतली के पुराने फ्लाईओवर से बानसूर-अलवर की ओर सीधे जाने का कोई मार्ग नहीं है, जिसके कारण बसों व अन्य वाहनों को लगभग 10 किलोमीटर दूर पनियाला अंडरपास से होकर आना-जाना पड़ता है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग और पूरे शहरी क्षेत्र में अनावश्यक यातायात दबाव बढ़ रहा है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

    कोटपूतली एक तेजी से बढ़ता हुआ जिला मुख्यालय है, जहां आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण न केवल आमजन को जाम से राहत दिलाएगा, बल्कि बीडीएम जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के लिए भी सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराएगा।

    पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर जनवरी 2025 में भी केंद्रीय मंत्रालय को अवगत कराया जा चुका है और अब पुनः स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग की गई है, ताकि कोटपूतली शहर को जाम से मुक्ति मिल सके और बानसूर-अलवर की ओर यातायात सुचारू हो सके।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #KotputliBehror #Paota #SubhashSharma #NitinGadkari #NH48 #Flyover #Underpass #TrafficJam #BDMHospital #RoadDevelopment #RajasthanNews

    Click here to Read more
    Prev Article
    #लखीमपुरखीरी #उत्तरप्रदेश लखीमपुर खीरी में इंसाफ की चौपाल: महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सुनी 121 पीड़ित महिलाओं की फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    #भिवाड़ी #टपूकड़ा भिवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment