SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #नीमराणा #बिचपुरी चारागाह भूमि के औद्योगीकरण पर रोक की मांग, ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

    3 months ago

    क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिचपुरी की चारागाह भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल किए जाने की प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासक नरसिंह यादव के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नीमराणा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीड़ा) के माध्यम से चल रही औद्योगीकरण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

    ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि वर्षों से चारागाह के रूप में दर्ज है, जो गांव की पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह भूमि केवल मास्टर प्लान का हिस्सा नहीं, बल्कि गांव की जीवनरेखा है। इसके औद्योगीकरण से ग्रामीणों की आजीविका, पर्यावरण संतुलन और सामाजिक ढांचे पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

    ज्ञापन में बताया गया कि चारागाह भूमि पर पहले से ही आवासीय विस्तार के साथ कई सार्वजनिक निर्माण मौजूद हैं, जिनमें स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल, पटवार घर, मंदिर, जोहड़, खेल मैदान, पानी की टंकी, श्मशान घाट और रास्ते शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी व सामाजिक कार्यक्रम भी इसी भूमि पर आयोजित किए जाते रहे हैं।

    ग्रामीणों ने शाहजहांपुर–नीमराणा–बहरोड़ अर्बन कॉम्प्लेक्स–2041 मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ी सड़क के पश्चिमी हिस्से को सार्वजनिक एवं आवासीय उपयोग के लिए यथावत रखने तथा सड़क के पूर्वी भाग की खाली भूमि को भविष्य की सार्वजनिक आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही गांव की शेष चारागाह भूमि को बीड़ा या किसी अन्य एजेंसी को आवंटित न करने की भी मांग रखी गई।

    इस दौरान अजीत यादव, रामस्वरूप, रमेशचंद, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, संदीप, सुरेश कुमार, रविदत्त यादव, महेंद्र, देवीलाल, राजेश, नरेश, अनिल यादव, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के हितों को प्राथमिकता देते हुए चारागाह भूमि के औद्योगीकरण की प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #NeemranaNews #Bichpuri
    #CharagahBhoomi #GramPanchayat #RuralIssues
    #LandProtection #PublicInterest #DevelopmentVsEnvironment

    Click here to Read more
    Prev Article
    नीमराना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच | INDIA 100 NEWS
    Next Article
    #कोटपूतली | ट्रांसपोर्ट व्यापारी का सनसनीखेज अपहरण, बदमाश फरार कोटपूतली शहर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया,

    Related राष्ट्रीय समाचार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment