SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #कोटपूतली | ट्रांसपोर्ट व्यापारी का सनसनीखेज अपहरण, बदमाश फरार कोटपूतली शहर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया,

    3 months ago

    #कोटपूतली | ट्रांसपोर्ट व्यापारी का सनसनीखेज अपहरण, बदमाश फरार कोटपूतली शहर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े भीम सिंह शेखावत का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कारों में सवार करीब 10 अज्ञात बदमाश अचानक उनके कार्यालय में घुस आए और वहां तोड़फोड़ मचा दी। बदमाशों ने व्यापारी को जबरन अपने साथ गाड़ियों में बैठाया और मौके से फरार हो गए। यह वारदात रात करीब 9 बजे डेंटल कॉलेज के समीप स्थित खेमजी मोटर्स कार्यालय पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस हरकत में आई और शहर सहित आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से व्यापारी की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पीड़ित भीम सिंह शेखावत के बावल क्षेत्र के पास सुरक्षित मिलने की सूचना सामने आई। पुलिस टीम उन्हें बरामद कर सुरक्षित कोटपूतली थाने लेकर पहुंची। पीड़ित व्यापारी दारापुर गांव (राजनोता क्षेत्र) के निवासी हैं और कोटपूतली में खेमजी मोटर्स नाम से उनका ट्रांसपोर्ट कार्यालय संचालित है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपहरण के पीछे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है।

    Click here to Read more
    Prev Article
    #नीमराणा #बिचपुरी चारागाह भूमि के औद्योगीकरण पर रोक की मांग, ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    #कोटपूतली #विराटनगर बाल वाहिनी निरीक्षण अभियान: नियमों के उल्लंघन पर 13 चालान, 10 वाहन जब्त

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment