SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #रेवाड़ी ड्रग पार्सल का डर दिखाकर 17 लाख की साइबर ठगी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    3 months ago

    एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गत वर्ष पत्थरघटी बाजार, रेवाड़ी निवासी एक युवती से पार्सल में ड्रग होने का डर दिखाकर 17 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी जितेन्द्र यादव, निवासी जिला झांसी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को अधिकारी बताकर युवती को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और डर का माहौल बनाकर उससे बड़ी रकम ठग ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस लगातार जांच कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, पार्सल या धमकी भरे संदेश से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #India100NewsBreaking
    #RewariNews #CyberCrime #CyberFraud
    #SPRewari #HimendraKumarMeenaIPS
    #PoliceAction #CyberThana

    Click here to Read more
    Prev Article
    #नीमराना राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ
    Next Article
    #भिवाड़ी सांसद खेल उत्सव के तहत तिजारा विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment