SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #नीमराना राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ

    3 months ago

    राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं राष्ट्रीय पहल लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट–2025 के अंतर्गत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय कोटपुतली–बहरोड़ द्वारा नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर आरएसपीसीबी क्षेत्रीय कार्यालय, नीमराना में एक ई-वेस्ट संग्रह केंद्र की स्थापना की गई, जिसे अधिकृत ई-वेस्ट रिसाइक्लर एम/एस ग्रीन पीसी के सहयोग से संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित करना है, साथ ही औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य हितधारकों में जिम्मेदार ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    शुभारंभ कार्यक्रम में आरएसपीसीबी के अधिकारी, अधिकृत रिसाइक्लर के प्रतिनिधि, ई-वेस्ट जमा कराने आए आगंतुक तथा कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान आरएसपीसीबी द्वारा कोटपुतली–बहरोड़ क्षेत्र की समस्त औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से अपील की गई कि वे अपने यहां उत्पन्न होने वाले ई-वेस्ट जैसे पुराने कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामग्री को निर्धारित ई-वेस्ट संग्रह केंद्र पर जमा कराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।

    कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि ई-वेस्ट (प्रबंधन) नियमों के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों एवं बल्क उपभोक्ताओं के लिए ई-वेस्ट प्रबंधन का अनुपालन अनिवार्य है। इस अभियान में भागीदारी से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सहायता प्राप्त होगी।

    राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी संबंधित पक्षों से लाइफदृ2025 पहल के अंतर्गत स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #NeemranaNews #RajasthanNews
    #EwasteCollection #EWasteManagement #EnvironmentProtection
    #RSPCB #GreenEnvironment #LifeStyleForEnvironment
    #SustainableDevelopment #CleanAndGreen

    Click here to Read more
    Prev Article
    नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित
    Next Article
    #रेवाड़ी ड्रग पार्सल का डर दिखाकर 17 लाख की साइबर ठगी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment