SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #सोडावास जरूरतमंदों को कंबल वितरण, सेवा-संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

    2 months ago

    #मानका। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानका गांव में तिल कुटनी व्रत के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शुभम कौशिक ने सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए किए गए इस पुनीत कार्य से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।

    कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानका के परिसर में भी पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ी को हरियाली और स्वच्छ वातावरण के महत्व से अवगत कराया गया। इस पहल की ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। बुजुर्गों ने कहा कि डॉ. कौशिक केवल बीमारी का इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज और प्रकृति की रक्षा कर सच्चे अर्थों में सेवा भाव निभाते हैं।

    इस नेक पहल को प्रेरणादायक बताते हुए गौ रक्षक दल के विकास यादव, ग्राम सांसेडी रामकिशन शर्मा, पूर्व सरपंच जोनायचा सोमनाथ शर्मा, महेश शर्मा, सतबीर यादव, राकेश शर्मा, प्रवीण मीणा (पंच), अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, जसवंत यादव, प्रिंसिपल वीरेंद्र शर्मा, अमन शर्मा, जतिन शर्मा, तेजपाल शर्मा, प्रिंस शर्मा, सुभाष सेन सहित अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #मानका #सोडावास #कंबल_वितरण #सेवा_भाव #समाजसेवा #पर्यावरण_संरक्षण #वृक्षारोपण #सर्दी_राहत #जनसेवा #ग्रामीण_समाचार

    Click here to Read more
    Prev Article
    #बहरोड़। विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी से 15 फरवरी तक संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शिव मंदिर भगवाड़ी कलां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
    Next Article
    अछनेरा फरह रोड पर दर्दनाक हादसा | युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

    Related लोकल न्यूज़ Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment