SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #बहरोड़ धनु संक्रांति, मल मास व शुक्र तारा अस्त के कारण मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

    3 months ago

    बहरोड़ क्षेत्र में इस वर्ष 16 दिसंबर से 2 फरवरी 2026 तक कुल 49 दिनों के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। आचार्य कमल शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर को प्रातः 4:19 बजे सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 14 जनवरी को दोपहर 3:07 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि को धनु संक्रांति काल, खर मास अथवा मल मास कहा जाता है।

    इसी अवधि में 16 दिसंबर को शुक्र तारा पूर्व में अस्त होकर 2 फरवरी 2026 को पश्चिम में उदय होगा। मल मास एवं शुक्र तारा अस्त के कारण शास्त्रों में इस दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह आरंभ, देव प्रतिष्ठा, व्रत आरंभ एवं व्रत उद्यापन जैसे सभी शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं।

    हालांकि आचार्य शास्त्री ने स्पष्ट किया कि इस काल में नित्य कर्म, दैनिक यात्रा, रोग निवारण हेतु ग्रह शांति, महामृत्युंजय जाप, नारायण जाप, गायत्री जाप, कुल देवी पूजन, अन्नप्राशन, जीर्णोद्धार गृह प्रवेश, गृह निर्माण तथा नवीन वस्त्र धारण जैसे कार्यों में कोई दोष नहीं माना गया है। इसके साथ ही दुर्भिक्ष या संकट काल में अत्यधिक आवश्यकता होने पर मांगलिक कार्य करने को भी शास्त्रों में दोषपूर्ण नहीं बताया गया है।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News
    #BehrorNews #DhanuSankranti
    #MalMas #KharMas #ShukraTaraAst
    #ManglikKarya #SanatanParampara

    Click here to Read more
    Prev Article
    #रिवाली #बहरोड़ रिवाली के सरकारी विद्यालय में बच्चों को स्वेटर, स्टेशनरी व फूड किट वितरित
    Next Article
    नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

    Related राष्ट्रीय समाचार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment