SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    #रिवाली #बहरोड़ रिवाली के सरकारी विद्यालय में बच्चों को स्वेटर, स्टेशनरी व फूड किट वितरित

    3 months ago

    क्षेत्र के गांव रिवाली स्थित सरकारी विद्यालय में कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ द्वारा “एक कदम्ब जीवन की ओर” अभियान के तहत बच्चों के लिए गरम स्वेटर, स्टेशनरी किट एवं फूड किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।

    कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कदम्ब फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है, ताकि वे बिना किसी अभाव के शिक्षा ग्रहण कर सकें।
    वहीं संस्था के निर्देशक बर्बरीक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संस्था की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।

    संस्था की निदेशक अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि कदम्ब फाउंडेशन बीते लगभग एक वर्ष से सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ समाज हित में कार्य कर रही है और सहयोगियों का विश्वास संस्था की सबसे बड़ी ताकत है।
    कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव दिव्यम अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस सेवा कार्य में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश गुप्ता (बसई), नीतू गोयल, कांता खंडेलवाल, सुमन अग्रवाल, साधना अग्रवाल, अनिल कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज यादव, रामपाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और विद्यालय प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस सेवा कार्य को वास्तव में सार्थक बना दिया।

    INDIA 100 NEWS — देश का तेजी से बढ़ता हुआ डिजिटल न्यूज़ चैनल

     

    #INDIA100NEWS #India100News #India100NewsBehror
    #BehrorNews #RewaliNews #SamajSeva #KadambFoundation
    #EducationSupport #ChildWelfare #SocialWork

    Click here to Read more
    Prev Article
    #कोटपूतली #विराटनगर बाल वाहिनी निरीक्षण अभियान: नियमों के उल्लंघन पर 13 चालान, 10 वाहन जब्त
    Next Article
    #बहरोड़ धनु संक्रांति, मल मास व शुक्र तारा अस्त के कारण मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment